बागेश्वर: SBI तिराहे में मारपीट प्रकरण को लेकर कांग्रेस द्वारा जोरदार नारेबाजी के साथ कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का फूंका पुतला

ख़बर शेयर करें

आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय जिला कांग्रेस कमेटी जनपद बागेश्वर के अध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में पूर्व विधानसभा स्पीकर वर्तमान काबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के सरेराह एक निर्दोष व्यक्ति के साथ मारपीट करने को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त प्रबुद्ध कांग्रेस जनों के द्वारा एसबीआई तिराहे पर इस अशोभनीय कृत्य पर काबीना मंत्री का पुतला दहन कार्यक्रम कर भारतीय जनता पार्टी के धामी सरकार का विरोध प्रदर्शन किया गया। ऐसी निरंकुश बेलगाम सरकार व उसके नुमाइंदे के द्वारा पद की गरिमा को भी ना देखते हुए, सड़कों पर मारपीट का काम किया गया। जो कि अशोभनीय के साथ-साथ निंदनीय भी हैं। अपने इस अशोभनीय कृत्य पर भारतीय जनता पार्टी की भ्रष्ट सरकार के मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए, व मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी को उपरोक्त व्यक्ति को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने का कार्य करना चाहिए।

भगवत सिंह डसीला,जिलाध्यक्ष कांग्रेस


ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad