बागेश्वर:सातवें किरसाण महोत्सव का भव्य आयोजन,किया गया विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

ख़बर शेयर करें

गरुड़ बागेश्वर हितैषी संस्था द्वारा ग्राम पंचायत अमस्यारी के टीटोली मैदान में सातवें किरसाण महोत्सव का आयोजन भव्य तरीके से सुसम्पन्न हुवा! संस्था द्वारा श्रम के सम्मान के उद्देश्य को साकार करने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं के मध्य विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है इस बार के किरसाण प्रतियोगिता में पय्या गाँव की गीता देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व मवाई की खष्टी देवी ने द्वितीय स्थान तथा बूगा की आनन्दी देवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया!
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मैती आन्दोलन के जनक व पर्यावरणविद पद्म श्री कल्याण सिंह रावत पद्म श्री बसन्ती दीदी व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बसन्ती देव ने सफल प्रतिभागियों को पुरुस्कार प्रदान किये संचालन त्रिलोक बुटौला ने किया इस दौरान संस्था़ध्यक्ष रतन सिंह किरमौलिया सचिव डा• किशन राना चंदन डागी दिनेश कंसेरी गिरीश पन्त राजेन्द्र विष्ट जमन सिंह ओमप्रकाश राना सी एम पपनै हरीश दुबे मोहन जोशी भास्कर तिवारी भैरवनाथ टम्टा ब्लॉक प्रमुख गरुड़ श्रीमती हेमा विष्ट सहित सभी क्षेत्रवासियों ने प्रतिभाग किया!