बागेश्वर:ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन, विधायक पार्वती दास ने किया शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

14 दिसम्बर, 2023 बागेश्वर। उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (उरेडा) बागेश्वर के तत्वावधान में

वि०मो० जो० स्मा०रा० इ० का० बागेश्वर के सभागार में ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का शुभारम्भ करते हुये विधायक बागेश्वर पार्वती दास ने कहा कि ऊर्जा आर्थिक विकास की मूल-भूत आवश्यकता है।

भारतीय अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों कृषि, उद्योग, वाणिज्य, परिवहन एवं घरेलू आदि समस्त क्षेत्रों में ऊर्जा की मांग अपने

सभी रूपों में निरंतर बढ़ रही है। ऊर्जा की बड़ती खपत से हमारी जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता लगातार बड़ रही है।

तेल-गैस की बढ़ती कीमतों व सीमित भण्डार होने के कारण हमारी जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता निरंतर बढ़ रही है। जीवाश्म

ईधन के प्रयोग से होने वाले पर्यावरण प्रदूषण की वजह से भावी पीढी के अस्तित्व को खतरा पैदा हो गया है।

उरेड़ा के परियोजना अधिकारी मयंक नौटियाल ने कहा कि आज आवश्यक हो गया है कि ऊर्जा के अन्य वैकल्पिक श्रोतो पर अभी से ध्यान केन्द्रित करते हुये उनके कुशलतापूर्वक उपयोग की तकनीकें विकसित की जाए ताकि हमारी भावी पीढ़ी के लिये समुचित ऊर्जा संसाधन उपलब्ध रहे तथा उन्होंने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी

भी प्रदान की। कार्यकम में डा० बी०डी० पाण्डे, प्रवक्ता डायट ने पावर पांईट प्रजनटेशन द्वारा ऊर्जा संरक्षण के महत्व को बताया।

दीप चन्द्र जोशी, प्रधानाचार्य ने कहा कि उरेड़ा द्वारा प्रदेश में सौर ऊर्जा, जल-विद्युत ऊर्जा एवं बायोमास से विद्युत उत्पादन के कार्यकम कियान्वित किये जा रहे हैं। यदि हम अपने घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति ऊर्जा के अन्य वैकल्पिक ऊर्जा के इन अन्य साधनों से पूर्ण करने में सफल हो गये तो ग्रिड की ऊर्जा का उपयोग हम उद्योग धन्धों, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आदि क्षेत्रों में कर सकेंगे तथा राष्ट्र के विकास में अपना योगदान कर सकेंगे।

इस अवसर पर विगत दिनों हुई निबन्ध व चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आये प्रतिभागियों को कुल 18000 रू0 की धनराशि पुरस्कार स्वरूप व प्रशस्ति पत्र प्रदान किये तथा कार्यकम में स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। राजीव नवोदय विद्यालय बागेश्वर के छात्र-छात्राओं ने ऊर्जा संरक्षण विषय पर नाटक तथा गीत की प्रस्तुति दी।

कार्यकम का संचालन डा० बी०डी० पाण्डे ने किया। इस अवसर पर अवर अभियंता मनीष कनवाल, कमला उपाध्याय, दीप्ति जोशी, ललिता पंत, राजेश आगरी, हेम चन्द्र जोशी, ए०आर० पाल, सुरेश राम, प्रताप महरा, गोविन्द प्रकाश, भगवती प्रसाद, मीरा देवी आदि लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad