बागेश्वर:कांग्रेस कमेटी बागेश्वर द्वारा भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सरयू गोमती संगम तट से 14 नवंबर को

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर :कांग्रेस पार्टी की नफरत छोड़ो भारत जोड़ों यात्रा को लेकर आज बागेश्वर जिला प्रभारी महेंद्र सिंह लुंठी की उपस्थिति में जनपद बागेश्वर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लोकमणि पाठक की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में यात्रा के सफल संचालन के लिए समस्त कांग्रेस के नव नियुक्त सदस्यों को संयोजक तथा जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सह संयोजक के रूप में दायित्व दिए गए।

भारत जोड़ों तिरंगा यात्रा का शुभारंभ:-

कल 14.11.2022 सुबह 11.30 बजे से कांग्रेस कमेटी बागेश्वर द्वारा भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का शुभ आरंभ पावन सरयू गोमती संगम से किया जायेगा।

इसके बाद गांधी मूर्ति नुमाइशखेत में पूर्व प्रधानमंत्री चाचा नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उनको याद किया जाएगा। उसके बाद देश के चौरासी निवासी स्वतंत्रता सेनानियो के परिवार को सम्मान किया जायेगा।
फिर नुमाईशखेत,नई बस्ती, भीटालगांव व भोनियाधारा तक भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

कार्यक्रम में तिरंगा यात्रा के प्रभारी महेन्द्र सिंह लूंठी प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस भी मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में सभी संगठन के नगर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अनिवार्य रूप से उपस्थित होना है।


लोकमणी पाठक
जिलाध्यक्ष
कांग्रेस कमेटी बागेश्वर

जिला प्रभारी
महेन्द्र सिंह लूंठी
प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस उत्तराखंड

कवि जोशी
जिलाध्यक्ष
युवा कांग्रेस बागेश्वर
मीडिया प्रभारी सोशल मीडिया बागेश्वर
(भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा)