बागेश्वर: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह ऐठानी की जिला पंचायत सदस्यता समाप्त किए जाने पर कांग्रेस ने किया विरोध फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

ख़बर शेयर करें

कांग्रेस के कद्दावर नेता पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष हरीश चंद्र सिंह ऐठानी जिला पंचायत सदस्यता समाप्त करने की कार्यवाही हुई इस कार्यवाही के विरोध में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भाजपा सरकार के खिलाफ सभा कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्सवाण ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष के खिलाफ दमनकारी नीति अपनाकर जनता का गला घोंट रही है,उन्होंने कहा कि जिले में कांग्रेस के शीर्ष नेता हरीश ऐठानी की सदस्यता समाप्त करना कपकोट की आवाज़ को दबाना है जिसे कपकोट की जनता व कांग्रेस बिल्कुल सहन नही करेगी।
कपकोट नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद बिष्ट ने कहा कि हरीश ऐठानी ने जिलापंचायत अध्यक्ष रहते जो अभूतपूर्व कार्य किये हैं उसे देखकर भाजपा पंचायत चुनाव में अपनी हार के सपनों से डर रही है।
जिलापंचायत बड़ेत सदस्य श्रीमती वंदना ऐठानी ने कहा कि हरीश ऐठानी का जनता से इतना जुड़ाव है कि उनके द्वारा किये विकास कार्यो से भाजपा घबरा चुकी है तभी उन्हें पंचायत चुनाव लड़ने से रोक लगाई है,लेकिन उन्हें न्याय पर पूरा भरोसा है और वे जल्द ही न्यायलय की शरण मे जाएंगे।
पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणी पाठक ने कहा कि भाजपा जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कांग्रेस के नेताओं से डर चुकी है तभी इस प्रकार के अलोकतांत्रिक साजिश रच कांग्रेस नेताओं की सदस्यता समाप्त की जा रही है।


वहीं कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चामू देवली,सभासद दीपक ऐठानी-प्रवीण ऐठानी,हरीश कपकोटी,ममता मेहता,नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश कांडपाल,राम सिंह ऐठानी,भूपाल कोरंगा,हयात सिंह,गणेश ऐठानी, ,भवान कोरंगा,दीपक ऐठानी, चंद्रप्रकाश दानू,कमलेश गढ़िया,हरीश जोशी,दिनेश टाकुली, दिनेश दानू,गणेश तिवारी ,कुंदन गोस्वामी सहित कई नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad