बागेश्वर: कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का भाजपा पर वार कहा…

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर : राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला पहली बार बागेश्वर आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा की वह महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पूरे प्रदेश का भ्रमण कर रही है। कहा की प्रत्येक बूथ में 10 महिलाओ को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा की भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म करने पर तुली हुई है जिसे कतई बर्दास्त नही किया जाएगा। भाजपा को घेरते हुवे उन्होंने कहा कि बीजेपी धर्म और जाति के नाम पर लोगो को बाटने का काम कर रही है। देश आज बेरोजगारी महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। देश में आज महिलाओं के खिलाफ उत्पीडन की शिकायते बढ़ती जा रही है।
मोदी सरकार इसको रोकने की जगह उत्पीड़न करने वालो को बचाने का काम कर रही है। पहलवानो के खिलाफ इनके सांसद ब्रजभूषण सिंह शरण को बचाने के लिए पूरी पार्टी एक साथ आगे आ रही है महिला कांग्रेस इसको लेकर किसी भी हाल चुप नहीं बैठेगी। साथ ही उन्होंने महिला कांग्रेस में चल रही नाराजगी पर कहा की एक परिवार के भीतर कई तरह के लोग होते है कुछ न कुछ हमेशा चलता रहता है जो भी नाराज है उनको मना कर ही वह यहां से वापस जायेगी। वही आने वाले विधानसभा उप चुनाव में महिला कांग्रेस मजबूती से खड़े होकर कांग्रेस को जीत दिलाएगी। आज देश की सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। देश अब समझ समझ चुका है इनकी कथनी और करनी में हमेशा फर्क रहता है ये देश को तोड़ कर बर्बाद करना चाहते है।महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अल्का पाल, महिला जिलाअध्यक्ष गोपा धपोला,जिलाध्यक्ष भगवत डसीला,लक्ष्मी धर्मसक्तू, नन्दी भन्डारी, पूर्व विधायक ललित फर्साण, राजेन्द्र राठौर,, विमला नगरकोटी, ललित बिष्ट, रणजीत दास, लोकमणि पाठक,भुवन पाठक आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad