बागेश्वर:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुमित्तर भुल्लर के प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस चुने जाने पर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण कर मनाया जश्न

ख़बर शेयर करें

सुमित्तर भुल्लर के एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस निर्वाचित होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने SBI तिराहे में आतिशबाजी व मिष्ठान वितरण किया गया।

इस दौरान निवर्तमान जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस कवि जोशी ने कहा कि आज तीन महीने की प्रक्रिया के बाद प्रदेश युवा कांग्रेस उत्तराखंड में चल रही चुनाव प्रक्रिया का परिणाम घोषित हुए हैं। जिसमें सुमित्तर भुल्लर को68773 वोट मिले है उन्होंने अपने निकटम प्रतिभागी को 22826 वोट के भारी अंतर से परास्त किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए वो एक योग्य प्रत्याक्षी थे।


पूरे कोरोना काल में उन्होंने पूरे प्रदेश में सभी साथियों को साथ ले कर हर जरूरतमंद की आवाज बनने का काम किया और जब से उन्होंने युवा कांग्रेस में प्रदेश की कमान संभाली थी पूरे प्रदेश में युवाओं की लड़ाई को लड़ने काम करते रहे थे। कवि जोशी ने कहा कि सुमित्तर भुल्लर के पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनते ही पुनः प्रदेश ने युवाओं की आवाज को नया मुकाम मिल गया है जो अब विधानसभा से लेकर संसद तक पुनः युवाओं की आवाज बनने का काम करेंगे।

लोकमणी पाठक जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बागेश्वर ने कहा कि युवा कांग्रेस उत्तराखंड को पुनः एक योग्य प्रदेश अध्यक्ष मिलने की बधाईयां व हमे पूर्ण विश्वास है कि प्रदेश सरकार की आंखे खोलने का कार्य जो युवा कांग्रेस सदैव करता आया है वह कार्य पुनः और अधिक एकता व शक्ति से जारी रहेगा।

कार्यक्रम में कवि जोशी निवर्तमान जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर,लोकमणी पाठक जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बागेश्वर ,सुनील पाण्डे नगर अध्यक्ष कांग्रेस,भीम कुमार जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस,प्रकाश कुमार,राकेश भट्ट,दीपक मिश्रा,निक्कू,अज्जू,राहुल, अनिकेत,लक्की भट्ट,विशाल रावत,संजय उपाध्याय,चंदन कोरंगा,विनोद थापा,रोहित खैर,गणेश कुमार, प्रकाश वाचमी,किशोर मिरोला,जगत नेगी, नीरज कांडपाल, तनिष्क,मनोज पांडे आदि मौजूद थे।

लोकमणि पाठक
कवि जोशी