बागेश्वर: SOG व पुलिस टीम द्वारा 6.13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01अभियुक्त किया गिरफ्तार।

ख़बर शेयर करें

“नशा मुक्त भारत अभियान”

नशे के विरुद्ध बागेश्वर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी

पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के कुशल दिशा-निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों के विरुद्ध जनपद बागेश्वर पुलिस का एक और प्रहार



मा0 मुख्यमन्त्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड प्रदेश को नशामुक्त देवभूमि बनाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के क्रम में श्री अक्षय प्रहलाद कोण्डे पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार तथा क्षेत्राधिकारी महोदय बागेश्वर अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के क्रम में उप निरीक्षक संजय बृजवाल के नेतृत्व में SOG बागेश्वर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 05-08-23 को थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थो की चैकिंग के दौरान मेहनर बूंगा के पास चंद्रेश गढ़िया थाना कोतवाली बागेश्वर उम्र 23 वर्ष को संदिग्ध होने पर चैक किया गया तो उक्त के कब्जे से 6.13 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी जिस आधार पर उक्त व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया गया।

उक्त अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली बागेश्वर में मु0अ0 संख्या 56/2023 धारा 8/21 NDPS Act पंजीकृत किया गया है।

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

जनपद पुलिस का नशा तस्करों/नशे के विरुद्व अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

पुलिस टीम का विवरणः –

  1. उ0नि0 संजय बृजवाल
  2. हे0कानि0 राज भानु SOG
  3. का0 रमेश सिंह SOG
  4. का0 भुवन बोरा SOG
  5. का0 चालक राजेन्द्र कुमार SOG मीडिया सैल
    पुलिस कार्यालय बागेश्वर