बागेश्वर : ठीक उत्तरायणी मेले के दौरान अब नगर में नही होगा बाजार बंद, सकारात्मक वार्ता के बाद निकला मामले का समाधान

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: नगर के मध्य में बहने वाली सरयू नदी में ब्रिटिश कालीन झूला पुल खुलवाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल का 13 जनवरी से प्रस्तावित बाजार बंद स्थगित हो गया है। जिला प्रशासन से सकारात्मक वार्ता के बाद मामले का हल निकल गया है। प्रशासन की पहल पर सेतु आभियंत्रिकी एवं संरचनाएं प्रमुख फरवरी के प्रथम सप्ताह में पुल का सर्वे करेगी। जिसके लिए जिला प्रशासन ने सीएसआईआर को 18 लाख 88 हजार रूपये की धनराशि जारी कर दी है।शुक्रवार को उपजिलाधिकारी मोनिका ने पत्रकार वार्ता में बताया कि डीएम और व्यापार संघ के पदाधिकारियों के बीच सकारात्मक वार्ता हुई है। जिसमें जिलाधिकारी ने प्रशासन द्वारा पुल खोलने के लिए किए जा रहे गंभीर प्रयासों व पुल के खतरे के बारे में जानकारी दी। कहा कि पुल की हालत को देखते हुए जनता के हित के लिए पुल को बंद किया गया है। इसके लिए प्रशासन द्वारा हर सम्भव कार्रवाई की जा रही है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी व व्यापार संघ पदाधिकारियों के बीच हुई वार्ता में व्यापार संघ को बताया गया कि सीएसआईआर के खाते में पैसा जमा किया गया है। संस्थान की टीम फरवरी प्रथम सप्ताह के आसपास पुल की विस्तृत चेकिंग के लिए बागेश्वर आएगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन से हुई वार्ता के बाद व्यापारियों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग करने व वार्ता से संतुष्ट होते हुए कार्रवाई में तेजी की अपील की है। साथ ही प्रशासन को आश्वस्त किया है कि 13 जनवरी को अन्य दिनों की तरह दुकानें खुली रहेंगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad