बागेश्वर: DM अनुराधा पाल ने 18 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को 03 माह के व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए जनपद के संबंधित विभिन्न स्थलों व पटलों के लिए भेजा

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर
राजस्व परिषद उत्तराखण्ड देहरादून से जनपद को 18 प्रशिक्षु राजस्व उप निरीक्षक आंवटित हए है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने 18 प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को बुधवार को 03 माह के व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए जनपद के संबंधित विभिन्न स्थलों व पटलों के लिए भेजा।
जिलाधिकारी ने प्रशिक्षुओं से परिचय प्राप्त करते हुए उन्होंने कहा कि सभी प्रशिक्षु लगन से भूलेख तथा अन्य महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्राप्त करें। उन्होंने निर्देशित किया कि राजस्व विभाग का उप निरीक्षक का पद एक महत्वपूर्ण पद है, जो सीधे जनता से जुडा है, और इनके कार्य पर ही विभिन्न विकासपरक आदि कार्यों की भूमिका तैयार की जाती है। इसलिये सभी प्रशिक्षु निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण को विधिवत प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगें।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad