बागेश्वर: कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के पांच छात्र-छात्राओं ने की उत्तीर्ण सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा

ख़बर शेयर करें

कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर के पांच छात्र – तेजस्विनी रौतेला, सोनाक्षी पांडे, उत्कर्ष पांडे, सोनाली पांडे, और नमन कार्की ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल की प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस सम्मानित चयन के मौके पर, प्रधानाचार्य विनोद कुमार पाण्डेय ने सभी बच्चों को हार्दिक बधाई दी और उन्हें उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। इस खुशी के अवसर पर, उप- प्रधानाचार्य अपर्णा कांडपाल ने भी खुशी जाहिर की है। विद्यालय के प्रबंधक श्री नंदाबल्लभ भट्ट ने सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व का क्षण है और हम सभी उनकी उत्तम प्रगति की कामना करते हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad