बागेश्वर: BJP के पूर्व दिग्गज फिर हुवे भाजपा में शामिल बढ़ी उपचुनाव में हलचल

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में भी कार्यकर्ताओं का इधर से उधर जाने का दौर जारी है ।वहीं भाजपा में भी बीते रोज यह दौर जारी रहा इतना ही नहीं पूर्व बीजेपी महामंत्री राजेंद्र उपाध्याय,और भाजपा के ही वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे प्रमोद मेहता (डब्बू )ने भी भाजपा में वापसी कर ली है।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेर्तत्व में बीते रोज हुई कार्यकर्ता सभा में प्रदेश अध्यक्ष ने संबोधित करते हुवे विधानसभा में किए गए कार्यों की जानकारी बूथों के अध्यक्षों को दी ।

इस दौरान बीजेपी के पूर्व दिग्गज प्रमोद मेहता,पूर्व बीजेपी महामंत्री रहे राजेंद्र उपाध्याय की जहां भाजपा में वापसी हुई वहीं कांग्रेस से लीला जोशी ने भी बीजेपी की सदस्यता ली है ,इसके अलावा प्रमोद लाल के नेतृत्व में दिनेश कुमार ,जीवन लाल ,चंदन राम,सुनील रावल,गिरीश राम, अनीता कुमार ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad