बागेश्वर: बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में पूर्व सीएम हरीश रावत ने बिलोना में की जनसभा,कांग्रेस उम्मीदवार बसंत के लिए मांगे वोट

ख़बर शेयर करें

रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बिलोना भगवती मंदिर के पास कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार के समर्थन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोबिंद सिंह कुंजवाल , अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी पूर्व विधायक कपकोट ललित फर्सवान ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरीश ऐंठानी , द्वारा जनसभा में पहुंच जनता को संबोधित किया इस दौरान पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा की भाजपा ने हमेशा जनता को छलने का काम किया है,और लोग महंगाई ,बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं।इस दौरान पूर्व राज्य दर्जा मंत्री राजेंद्र टंगड़िया ,गोपाल दत्त भट्ट पूर्व राज्य मंत्री, पूर्व जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक ,दर्शन लाल प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित प्रकोष्ठ, गोपाल राम टम्टा ,कवि जोशी पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस,कैलाश मोहन ,सुनील भंडारी ,किशन कठायत ,सुंदर मेहरा ,भूपेंद्र घनौला,आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad