बागेश्वर:यहां बुजुर्ग व्यक्ति ने सरयू नदी में लगाई छलांग,हुई मौत

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: बिलौना में बुजुर्ग ने सरयू नदी में छलांग लगा दी जिसके बाद बुजुर्ग की मौत हो गई। नदी में बह रहे बुजुर्ग को सामाजिक कार्यकर्ता और आसपास के लोगों ने नदी से बाहर निकाला। लेकिन बुजुर्ग को बचाया नहीं जा सका। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही की। खबर लिखे जाने तक मृतक बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी थी।आज शाम को बिलौना नए मोटर पुल के समीप से बुजुर्ग ने सरयू नदी में कूद मार दी। आसपास के लोगों ने बुजुर्ग को नदी में बहते देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान सामाजिक कार्यकर्ता बालकृष्ण अपने साथियों के साथ पगना से बागेश्वर की तरफ आ रहे थे। बुजुर्ग के बहने की सूचना मिलते ही वह और उनके साथी नदी की ओर दौड़े और बुजुर्ग को बचाने के लिए पानी में उतर गए। बालकृष्ण, जगदीश प्रसाद, अर्जुन देव, सुरजीत, संजय, सूरज आदि ने बुजुर्ग को नदी से बाहर निकाला, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल जीएस ढकरियाल ने ने बताया कि मृतक की शिनाख्त की कोशिश जारी है

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad