बागेश्वर: बागनाथ मंदिर परिसर में व्यापार मंडल द्वारा आयोजित होली प्रतियोगिता में आदर्श कालौनी की होलियार टीम ने पहला स्थान प्राप्त कर जीती ट्राफी,देखे विडियो

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: व्यापार मंडल की पुरुष होली प्रतियोगिता आदर्श कालौनी के होल्यारों ने जीती। टीम को 11 हजार रुपये तथा आकर्षक ट्राफी भेंट की गई। सात टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया। तुम सिद्धि करो महाराज, होलिन के दिन में। तुम विघ्न हरो महाराज, होलिन के दि में से हुई।बागनाथ मंदिर परिसर पर आयोजित पुरुष होली प्रतियोगिता का व्यापार मंडल अध्यक्ष कवि जोशी ने किया। उन्होंने कहा कि होली कुमाऊं की धरोहर है। नशा आदि के चलते गांवों में प्रचलन घटा है। नई पीढ़ी को धरोहर को आगे बढ़ाने के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई है। इस दौरान होल्यारों ने हां हां हां मोहन गिरधारी, शिव के मन माहि बसे काशी, रंग में होली कैसे खेलूं रही मैं सांवरिया के संग, अंबा जी के भवन में बिराजे होरी, बलमा घर आये फागुन में आदि गायन किया। आदर्श कालौनी प्रथम, पचार ग्रुप द्वितीय और अमतौड़ा होली ग्रुप तृतीय रहा। निर्णायक केश्वानंद जोशी, राजेंद्र प्रसाद, दीप जोशी थे। संचालन उमेश चंद्र साह ने किया। होली के प्रायोजक दर्शन खेतवाल, रमेश पांडेय, बाबी लाल रस्तोगी थे। इस दौरान नवीन लाल साह, जगदीश कार्की, बबूल नेगी, पुष्कर किरमोलिया, इंदु चौधरी, हेम जोशी, पीतांबर जोशी आदि उपस्थित थे।