बागेश्वर:बिलोना में वर्षा के बीच श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम,फूटी दही हांडी

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जिले में जन्माष्टमी महापर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।आज नगर के बिलोना में भगवान श्री कृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

लगातार बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही इस शोभायात्रा मार्ग में जगह जगह दही हांडिया लगाई गई इस दौरान गोविंदाओं ने नाचते गाते बारिश के बीच एक के बाद एक मटकियों को फोड़ा

इस कार्यक्रम को देखने बारिश के बाद भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे पूरा वातावरण भगवान कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।इस दौरान मटकी फोड़ते गोविंदाओं का उत्साह भी देखने लायक था।

विक्की सुयाल
ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad