बागेश्वर-मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का साक्षात्कार ,39 लोगो को विभिन्न व्यवसायों हेतु 123.965 लाख का ऋण स्वीकृत

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जनपद के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जिलाधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का साक्षात्कार लिया गया।

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जनपद के 50 लोगों द्वारा ऑनलाईन आवेदन किया गया, उपस्थित 39 लोगो को विभिन्न व्यवसायों हेतु 123.965 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया जिसमें बकरी पालन, मत्स्य पालन, पोल्ट्री फार्म, रैस्टोरेंट, डेयरी, रेडीमेंड गारमेंट्स, जनरल स्टोर आदि रोजगार को शुरू करने के लिए आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना संचालित की गयी है। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार के माध्यम से जनपद के बेरोजगार युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए विभिन्न बैंकों से ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है जिससे न केवल बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे बल्कि उनकी आर्थिकी भी मजबूत होगी तथा पहाड़ से हो रहे पलायन को भी रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार का मुख्य उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। जिलाधिकारी ने साक्षात्कार में शामिल हुए युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे जिस रोजगार के लिए आवेदन कर ऋण ले रहे हैं उसी रोजगार को शुरू करते हुए धनराशि का व्यय करें। उन्होंने महाप्रबन्धक उद्योग सहित सभी बैकर्स को कहा कि जो भी आवेदन पत्र बैंकों में ऋण हेतु उपलब्ध कराये जा रहे हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए तत्काल युवाओं को रोजगार शुरू करने के लिए धनराशि उपलब्ध कराये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, महाप्रबन्धक उद्योग जी0पी0 दुर्गापाल, लीड बैंक अधिकारी एन0आर0 जौहरी, मुख्य प्रबंधक उत्तराखंड ग्रामीण बैंक बागेश्वर धनी लाल सहित संबंधित अधिकारी एवं आवेदक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad