बागेश्वर: प्रदेश के मंत्री सतपाल महाराज ने दिवंगत कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास के आवास में पहुंच की शोक संवेदना व्यक्त

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर

 मंत्री, लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, सिचाई, लघु सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजनाऐं उत्तराखण्ड सरकार सतपाल महाराज ने सोमवार को दिवंगत कैबिनेट मंत्री स्व० चन्दन राम दास के बागेश्वर भागीरथी आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। 
उन्होंने शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर उन्हें को ढांढ़स बधाया। साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मा0 मंत्री ने कहा वह उनके साथ ही, जो भी मदद होगी वह अवश्य की जाएगी। 


इस दौरान जिलाधिकारी अनुराधा पाल, उपजिलाधिकारी हरगिरि आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad