बागेश्वर:(मटकी फोड़)बिलौना में कृष्ण जन्माष्ट्रमी महोत्सव,आज दोपहर बाद होगी भव्य झांकी,और टूटेंगी दही हांडी

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर जनपद में चारो तरफ श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की धूम है इसी क्रम में नगर के बिलौना में भी सरयू तट में स्थित समण मंदिर धाम में भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाआर रहा है दो दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की जा रही है और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु भी यहां पहुंच रहे हैं।इस दौरान परिसर में भजन कीर्तन का भी भव्य आयोजन देखने को मिला वहीं आज दोपहर बाद पूरे क्षेत्र में जगह जगह मटकियां लगाई जाएंगी और क्षेत्र में राधा कृष्ण की सुंदर झांकी का भी आयोजन होगा इस दौरान झांकी में मौजूद गोपालाओं द्वारा मार्ग में जगह जगह बंधी मटकी फोड़ी जाएंगी बिलोना में मटकी फोड़ का भव्य आयोजन विगत कई वर्षों से होता आ रहा है ,और बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम को देखने यहां महोत्सव में पहुंचते हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad