बागेश्वर:जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा धूमधाम से मनाई गई नेहरू जयंती बाल दिवस,भारत जोड़ों यात्रा का भी यहां से हो गया शुभारंभ,विडियो भी

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर:जिला कांग्रेस कमेटी बागेश्वर द्वारा जिला कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती धूम धाम से मनाई गई इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और बाल दिवस के रूप में उनकी जयंती मनाई गई।इस दौरान पंचशील सिद्धांत,गुटनिरपेक्ष आंदोलन सहित राष्ट्र निर्माण में पंचवर्षीय योजना सहित उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों पर जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला गया।

इसके बाद नफरत छोड़ो भारत जोड़ों यात्रा का शुभारंभ ऐतिहासिक सरयू ,गोमती व अदृश्य सरस्वती त्रिवेणी तट से किया गया जिसमे जिला प्रभारी महेंद्र सिंह लूंठी मौजूद रहे यात्रा की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष लोकमणि पाठक ,संचालन अर्जुन भट्ट द्वारा किया गया।कांग्रेस की ये यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली