बागेश्वर: गणतंल दिवस परेड से लौटने पर दिव्यांश का किया गया जोरदार स्वागत

ख़बर शेयर करें

विवेकानन्द विद्या मन्दिर मण्डलसेरा में विद्यालय के कैडेट दिव्यांश उपाध्याय का स्वागत कार्यक्रम रखा गया। दिव्यांश ने दिल्ली में राजपथ (कर्तव्य पथ) पर हुई गणतंत्र दिवस परेड में उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान उन्होंने सर्वश्रेष्ठ कैडेट का अवार्ड प्राप्त किया। दिव्यांश ने विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री तथा राज्य के राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियो से मिलने का मौका मिला।

विद्यालय में पहुँचने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य A-S. तोपाल, विद्यालय के A.N.O. शंकर रौतेला, चंदन कोरंगा तथा विद्यालय के सभी शिक्षको द्वारा पुष्पगुच्छ देकर दिव्यांश का स्वागत किया गया।