बागेश्वर: जनपद मुख्यालय में मनाया गया “संविधान दिवस”,पुलिस कार्यालय में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्म० गणों को दिलाई गयी शपथ

ख़बर शेयर करें

आज दिनाँक: 26-11-2022 को “संविधान दिवस” के अवसर पर पुलिस अधीक्षक जिला बागेश्वर हिमांशु कुमार वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्म० गणों को भारत के संविधान की प्रस्तावना एवं मौलिक कर्तव्यों के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी एंव संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों का स्मरण कराते हुए संविधान दिवस की शपथ दिलाई गयी।इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक, कपकोट व पुलिस उपाधीक्षक, ऑपरेशन भी मौजूद रहे।

इसी क्रम में *पुलिस उपाधीक्षक, बागेश्वर शिवराज सिंह राणा द्वारा कोतवाली बागेश्वर में उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्म० गणों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई गई* साथ ही समस्त थाना/चौकी व शाखा प्रभारियों द्वारा भी संविधान दिवस के अवसर पर अधीनस्थ समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को भारत के संविधान की प्रस्तावना/उद्देश्य के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए शपथ दिलाई गयी।



    

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad