बागेश्वर:कौसानी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने किया निरीक्षण,देखिए विडियो भी

ख़बर शेयर करें

अखिल आजाद

बागेश्वर कौसानी: आगामी 19,20 नवंबर को होने वाले कौसानी महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं वहीं आज यहां महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि कौसानी विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है। कौसानी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे। कहा कि कौसानी महोत्सव का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ाना हैं। महोत्सव का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास द्वारा किया जाएगा। महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आगमन की प्रबल संभावना जताई जा रही है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक हिमांशु वर्मा, अपरजिलाधिकारी चंद्रसिंह इमराल,उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे,तहसीलदार तितिक्षा जोशी,भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्शवान,जिपंस जनार्दन लोहुमी,सुनीता आर्य,भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष जगदीश आर्य, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी,भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश रावत,ग्राम प्रधान देवेन्द्र गोस्वामी,हेमा पंत,बहादुर सिंह कोरंगा,डीके जोशी,रमेश जोशी,महेश ठाकुर,व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष बबलू नेगी, होटल एसोसिएशन सदस्य विपिन उप्रेती,जगदीश भंडारी,मंगल भंडारी,पूजा मेहरा,ठाकुर सिंह मेहरा,अभय नेगी,कैलाश मेहरा,ललित कबडोला,अजय मेहरा आदि मौजूद थे।

अनुराधा पाल,जिलाधिकारी बागेश्वर
इन्द्र फर्सवाण,जिलाध्यक्ष भाजपा