बागेश्वर:यहां मिहिनिया मोटर मार्ग में स्कूटी सवार की मलवे की चपेट में आने से हो गई मौत

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: आज बागेश्वर मिहीनिया सड़क मे भारी तादाद में मलबा आने से स्कूटी सवार सलीम अहमद पुत्र अजीज अहमद (57) निवासी पीपल चौक मंडलसेरा स्कूटी नंबर यूए02-2469 मलबे में फस गए। व्यक्ति के फसे होने की सूचना पुलिस व फायर टीम को स्थानीय लोगो के द्वारा दी गई। जिसके बाद बचाव टीम मौके पर पहुंची फायर सर्विस टीम व पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर व्यक्ति को बाहर निकाला। और तुरंत फायर सर्विस की गाड़ी में जिला चिकित्सालय बागेश्वर भेजा गया जहां डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।अवगत कर दें की बागेश्वर गिरेछीना मोटरमार्ग का मलबा लंबे समय से मिहिनिया सड़क में गिर रहा है जिस वजह से वहा आने जाने वाले वाहन चालक हमेशा खतरे के साये में रहते है। रेस्क्यू टीम में सामिल फायर अधिकारी गणेश चंद्र ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही तुरंत रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मलबे में फेस व्यक्ति का रेस्क्यू कर मलबे से बाहर निकाल जिसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया पर डॉ ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad