बागेश्वर: सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए काण्डा और कपकोट के प्रतिष्ठानों में ताबड़तोड़ छापेमारी

ख़बर शेयर करें

कांडा:सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम के लिए उपजिलाधिकारी काण्डा मोनिका के नेतृत्व में राजस्व विभाग, जिला पंचायत एवं पुलिस द्वारा काण्डा क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में छापेमारी की गयी।

छोपमारी टीम ने काण्डा, अन्नपूर्ण, विजयपुर, सनीउडियार, सिमकूना व धपोलासेरा के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी के दौरान गोकुलानंद पांडे के पास 100 ग्राम प्लास्टिक ग्लास, दीपक सिंह धामी के पास से 400 ग्राम प्लास्टिक गिलास एवं थाली, हेम चन्द्र पंत के पास 400 ग्राम प्लास्टिक चम्मच एवं कटोरी, दयाल सिंह के पास 800 ग्राम प्लास्टिक बैग, राम प्रसाद के पास 100 ग्राम प्लास्टिक बैग तथा दीपक सिंह भण्डारी के पास 700 ग्राम थर्माकोल थाली व संतोष भण्डारी से प्राप्त 900 ग्राम थर्माकोल थाली, गिलास, चम्मच व बैग मिलने पर इन सभी को पॉच-पॉच सौ का अर्थदंड लगाया गया।

कपकोट:सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम हेतु तहसीलदार पूजा शर्मा के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं नगर पंचायत की टीम द्वारा भराडी बाजार में प्रतिबंधित पॉलीथीन चैकिंग अभियान चलाया गया।
चैकिंग दल ने अभियान के तहत भराडी बाजार में सुभाष मटन शॉप से आधा किलो प्रतिबंधित पॉलीथीन बैग प्राप्त होने पर मौके पर ही टीम द्वारा 15 सौ रूपयें का जुर्माना वसूला गया। तहसीलदार ने बताया कि यह अभियान नव वर्ष में भी निरंतर चलाया जाएगा।