बागेश्वर: कांग्रेस की बैठक में ये रहा खास ?,रमेश भंडारी को पूर्व सैनिक विभाग का जिलाध्यक्ष बनने पर दी शुभकामनाएं

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: कांग्रेस ब्लॉक व नगर इकाई की मंगल पैलेस में एक बैठक हुई। बैठक में संगठन की मजबूती व नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने, बूथ स्तर पर मजबूती पर बल दिया गया। इस दौरान बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में मिले जनाधार की समीक्षा की गई। साथ ही पूर्व सैनिक विभाग के जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया।

साथ ही आगामी लोकसभा,निकाय तथा पंचायत चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में जनता के बीच मजबूत जनाधार बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करने और बूथ स्तर पर मजबूत रणनीति बनाकर संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। स्थानीय होटल में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सत्ता पक्ष के हथकड़ों के बीच जीत में थोड़ी सी कसर रह गई। उपचुनाव के बाद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश है। उपचुनाव में एकजुटता के सार से कांग्रेस का जनाधार बढ़ा है। आने वाले लोकसभा, निकाय तथा पंचायत चुनाव में कांग्रेस बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।कार्यकर्ताओं को अभी से चुनाव की तैयारी में लगना होगा। केंद्र तथा प्रदेश सरकार की विफलताओं को आम जन तक पहुंचाना होगा भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का भी संकल्प भी लिया गया।वही पूर्व सैनिक रमेश भंडारी को पूर्व सैनिक विभाग का जिलाध्यक्ष बनने पर उनका माल्यार्पण कर स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण किया। जिलाध्यक्ष भगवत डसीला ने कहा की भंडारी पूर्व सैनिक का अध्यक्ष बनाने पर सैनिकों को कांग्रेस के साथ जोड़ने का काम करेंगे और उनके समस्या को जानने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर जिला महामंत्री कवि जोशी, गीता रावल, देवेंद्र सिंह कनवाल, भीम कुमार, गोपाल राम टम्टा पूरन चंद्र पंडा, दीप चंद्र शंकर रामप्रमोद कुमार, ललित गोस्वामी नवीन साह, पूनम टम्टा, इंद्रा जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad
Ad