बागेश्वर: फटगली में एकल अभियान से जुड़ी महिला आचार्यों के दस दिवसीय अभ्यास वर्ग का विधिवत समापन

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर प्राथमिक विद्यालय फटगली में एकल अभियान से जुड़ी महिला आचार्यों के दस दिवसीय अभ्यास वर्ग का आज विधीवत समापन समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजा व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई तत्पश्चात सभी आचार्य बहिनों ने दस दिनों के अभ्यास वर्ग के अपने अपने अनुभव साझा करते हुए अपनी बात रक्खी व यहा से अपने अपने अनुभवों से अपने गाँव व आसपास के लोगो व बच्चों को संस्कारवान शिक्षा के प्रति जागरूक करने की प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर एकल अभियान के जिला संयोजक श्री भगवत सिंह कोरंगा श्री तारा सिंह श्रीमती रेखा गोस्वामी हिमाला पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम तिवारी सामाजिक कार्यकर्ता श्री भास्करा नन्द तिवारी भाजपा जिला महामंत्री श्री संजय परिहार भाजपा नेता श्री गौरव दास श्री संजय सिंह व रवाईखाल एकल संच प्रमुख श्रीमती संगीता सिंह ने सभी आचार्य बहिनों को संबोधित किया व सभी आचार्य बहिनों को बैग व लैपटाॅप वितरित किये गए व कार्यक्रम के अन्त में सभी ने सामुहिक भोज किया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad