बागेश्वर:इस धरने को भी कांग्रेस का समर्थन प्रदेश महामंत्री ने बताया जायज है इनकी मांगे

ख़बर शेयर करें

पर्वतीय पटवारी राजस्व सम्वर्गीय कर्मचारी महासंघ बागेश्वर अपनी मांगों को लेकर बीते कई दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं
आज दिनांक 24/12/2021 को कांग्रेस प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण द्वारा धरने पर बैठे राजस्व कर्मचारियों को अपना पूर्ण समर्थन दिया और प्रदेश महामंत्री ने बताया कि इनकी मांग जायज है कोरोना काल में इन कर्मचारियों द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना दिन रात अपनी सेवा दी है। और कहा यदि सरकार इनकी मांग को शीघ्र पूरा नहीं करेगी तो वे इन सभी कर्मचारियों के साथ आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन एवं उत्तराखंड सरकार की होगी। समर्थन देने में बहादुर सिंह बिष्ट, महेश पंत, अर्जुन देव, रमेश चंद्र,गौरव पाठक,संजय कुमार,आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad