बागेश्वर:सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव 2023 का विकास खंड स्तरीय आयोजन तीनों विकासखंडों में संपन्न,कुल 800छात्रों ने किया प्रतिभाग

ख़बर शेयर करें

सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव 2023 का विकास खंड स्तरीय आयोजन संपन्न
उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद देहरादून के तत्वावधान में सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव 2023 का विकासखंड कपकोट गरुड़ एवं बागेश्वर में दिनांक 19 अगस्त 2023 को आयोजन किया गया जिसमें तीनों विकास खंडो के कुल 48 विद्यालयों के लगभग 800 बच्चों ने प्रतिभाग किया महोत्सव के अंतर्गत नाटक विज्ञान प्रश्नोत्तरी पोस्टर प्रतियोगिता कविता पाठ हिंदी एवं स्थानीय भाषा कविता पाठ अंग्रेजी भाषा कुल पांच गतिविधियों में जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित की गई प्रत्येक विकासखंड से चयनित 40-40 बाल वैज्ञानिक जनपद स्तरीय विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे जनपद स्तर पर सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का आयोजन 26 अगस्त 2023 को विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में होगा जनपद से चयनित 40 बाल वैज्ञानिक राज्य स्तरीय सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे जो 29, 30 सितंबर 2023 को गोपेश्वर जनपद चमोली में आयोजित हो रहा है इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों में विज्ञान विषय के प्रति समझ विकसित होती है उनकी विज्ञान विषय के प्रति रुचि उत्पन्न होती है उनका चिंतन वैज्ञानिक होता है उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद यूकोस्ट देहरादून के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत के निर्देशन में सीमांत जनपदों बागेश्वर पिथौरागढ़ चंपावत रुद्रप्रयाग उत्तरकाशी चमोली के बाल वैज्ञानिक उक्त सीमांत विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे ताकि दूरस्थ क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को भी और अधिक अवसर प्राप्त हो सके महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय ब्लॉक जनपद व राज्य स्तर पर राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन भी यूकोस्ट के द्वारा किया जाएगा।
यह जानकारी जनपद विज्ञान समन्वयक प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने दी।

देखिए प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यालय/प्रतियोगियों की सूची: