बागेश्वर: सुबसूरत रंगारंग झांकियों के साथ कुमाऊं की काशी में उत्तरायणी मेले का भव्य शुभारंभ,देखिए विडियो

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर के सुप्रसिद्ध उत्तरायणी मेले का भव्य समारोह के साथ उदघाटन हुआ उदघाटन समारोह की शुरुआत तहसील परिसर से निकली भव्य झांकी के साथ हुई झांकी में स्थानीय लोक कलाकारों के साथ साथ स्कूली बच्चों ने खूबसूरत प्रस्तुतियां दी झांकी तहसील परिसर से नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी और मेला क्षेत्र नुमाईश खेत मैदान में पहुंची जहां उत्तरायणी मेले का विधिवत उदघाटन किया गया इसमें बतौर मुख्य अतिथि सांसद अजय टम्टा बागेश्वर व कपकोट क्षेत्र के दोनो विधायक पार्वती दास,सुरेश गढ़िया,जिलाधिकारी अनुराधा पाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।उदघाटन के इस भव्य समारोह को देखने नगर के प्रमुख मार्गों समेत नुमाइश मैदान में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad