बागेश्वर:उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में नेशनल मिशन इंटर कालेज का शानदार प्रदर्शन हाईस्कूल की छात्रा ज्योति गढ़िया ने प्रदेश में पाई 21 वीं रैंक

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर:उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में नेशनल मिशन इंटर कालेज का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है ।10वीं की छात्रा ज्योति गढ़िया ने 94.8% अंक प्राप्त कर प्रदेश में 21 वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय के साथ साथ जिले का नाम रौशन किया।


विद्यालय के अन्य छात्रों द्वारा भी शानदार प्रदर्शन करते हुवे इंटरमीडिएट में 26छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए जिसमे कुमारी रितिका ने 90%अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया।
वहीं हाईस्कूल में विद्यालय के 20 छात्रों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रौशन किया छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय सिंह समेत समस्त स्टाफ द्वारा छात्रों को इस सफलता के लिए शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad