बागेश्वर: वि०मो०जो०स्मा०रा०इ० का०बागेश्वर में भारतीय मानक क्लब के छात्रों की क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न

ख़बर शेयर करें

02 नवम्बर, 2023 बागेश्वर वि०मो०जो०स्मा०रा०इ० का०बागेश्वर में भारतीय मानक ब्यूरो तथा शिक्षा निदेशालय (माoशिo) के निर्देशों के कम में मानक क्लब का गठन किया गया है। मानक क्लब के माध्यम से छात्रों को उत्पाद की खरीद व गुणवत्ता को लेकर सजग बनाया जायेगा। मानक क्लब के माध्यम से छात्र केन्द्रित गतिविधियों की मदद से गुणवत्ता व मानकीकरण की अवधारणा से छात्रों को अवगत कराया जायेगा। सलाहकार के रूप में संजय कुमार टम्टा तथा 25 छात्र सदस्य के रूप में मानक क्लब में शामिल हैं। मानक क्लब में वर्षभर क्विज (प्रश्नोत्तरी), मानक लेखन प्रतियोगिता, भाषण व चित्रकला प्रतियोगिता आदि गतिविधियां संचालित की जायेंगी। विद्यार्थियों को सोने की शुद्धता को पहचानने व आभूषणों की हॉलमार्किंग के बारे में भी जानकारी दी जायेगी।

आज मानक क्लब के छात्रों की क्विज (प्रश्नोत्तरी) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें गिरीश चन्द्र चौबे, आदित्य मेर, राजेश मेर व अभिनव टम्टा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। जिन्हें कमशः रू0 1000 रू0 750 रू0 500 तथा रू० 250 का नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र दिये गये। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि मानको की महत्ता को जानना, समझना

तथा जागरूक होना उपभोगता हित में बहुत महत्वपूर्ण व आवश्यक है। समाज में जागरूकता हेतु मानक क्लब के माध्यम से आई०एस०आई० मार्क व हॉलमार्क की जानकारी प्रदान की जा सकेगी। उन्होंने प्रत्येक शिक्षक से अपने नैतिक व सामाजिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जागरूकता अभियान में अपने स्तर से सहयोग का आवाह्न किया ।

कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार टम्टा ने किया। इस अवसर पर राजेश आगरी, हेम जोशी, सुरेश राम, मनोज काण्डपाल आदि लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad