बागेश्वर: कुमाऊं की काशी बागेश्वर में नगर व्यापार संघ बागेश्वर द्वारा विलुप्त हो रही पुरूष होली का किया सफल आयोजन ,देखिए शानदार वीडियो

ख़बर शेयर करें

कवि जोशी अध्यक्ष व्यापार संघ ने कहा कि कुमाऊं में पुरुष होली लगातार नशे की बड़ती प्रवृति के कारण विलुप्त होती जा रही है, इस परंपरागत कुमाऊं पुरुष होली को पुनर्जीवित करने के लिए और नए युवाओं पर होली के प्रति जोश भरने के उद्देश्य से महोत्सव का सफल आयोजन किया गया है।

जिसमे लगातार लगभग 70 सालो से आयोजित हो रही होली गायन में निपुण आदर्श कॉलोनी की पुरुष होली द्वारा अपनी शानदार प्रस्तुति पेश की गई। वहीं अध्यक्ष व्यापार संघ ने कहा कि कुमाऊं की लोक संस्कृति को जन जन तक पहुंचना और बागेश्वर को सांस्कृतिक नगरी के रूप में लाना उनका प्रथम उद्देश्य है इसलिए अगले साल पुरुष और महिला होली महोत्सव को जिला स्तरीय किया जायेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि जोशी नगर
अध्यक्ष व्यापार संघ बागेश्वर,मुख्य अतिथि मनीष जखवाल प्रदेश मंत्री व्यापार संघ,
आमंत्रित विशेष मुख्य अतिथि गौरव दास प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भाजपा,
विशिष्ट अतिथि बलवंत नेगी जिलाध्यक्ष व्यापार संघ बागेश्वर नवीन लाल साह प्रदेश कार्यकारी सदस्य,उमेश लाल साह जिला सरंक्षण हरीश सोनी जी पूर्व अध्यक्ष ,
इन्द्र सिंह परिहार वरिष्ठ व्यापारी,दलीप सिंह खेतवाल वरिष्ठ व्यापारी, बाला दत्त तिवारी वरिष्ठ नागरिक, रणजीत सिंह बोरा , हेम जोशी उपाध्यक्ष, पुष्कर किरमोलिया सचिव,राहुल साह सह सचिव, किशन राम जी अध्यक्ष फड़ एसोसियन बागेश्वर, नीरज उपाध्याय,नवीन रावल जी,मनोज ओली जी,दीपक घसियाल,राजेंद्र दानू, देवाशीष धनिक,जयदीप कुमार,संजू कुमार,अमित रस्तोगी,महिपाल ,अनुज साह,तिलक तिवारी, दीपक जोशी,नीरज पांडे , दलीप मेहरा,हेमंत साह,मनोज बचखेती, आदि मौजूद थे

कवि जोशी अध्यक्ष व्यापार संघ बागेश्वर
बलवंत नेगी,अध्यक्ष जिला व्यापार मंडल