बागेश्वर: थानाध्यक्ष बैजनाथ द्वारा थाना क्षेत्र के ग्रामों की महिलाओं को वर्तमान में बढते अपराधों से बचाव के लिये किया जागरुक।

ख़बर शेयर करें

बीते रोज थाना बैजनाथ क्षेत्र के ग्रामों की महिलाओं को थाना बैजनाथ में आमन्त्रित किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष बैजनाथ श्री प्रताप सिंह नगरकोटी द्वारा उनकी कुशलता के बारे में जानकारी प्राप्त की गई साथ ही उनकी समस्याओं को सुनते हुए तत्काल निस्तारण हेतु आस्वस्थ किया गया। उपस्थित महिलाओं को यातायात नियमों, साइबर अपराधों, महिला सशक्तिकरण के तहत घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न, महिलाओं से संबंधित विधिक प्रावधानो के बारे में बताया गया। इसके अतिरिक्त अपराधों में विशेषकर बालक/बालिका एवं महिलाओं को कैसे सुरक्षित किया जा सकता है, बाल अपराध, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षावृत्ति, शिक्षा का महत्व, नशे के दुष्परिणाम के सम्बंध में जागरूक करते हुए नशे को समाज से जड़ से खत्म करने हेतु सहयोग करने, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा आदि के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। डायल- 112, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में बताया ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad