बागेश्वर :हुनरबाज कार्यक्रम के माध्यम से नन्हे कलाकारों ने दी अपनी शानदार प्रस्तुति,देखें वीडियो भी

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर में सक्षम डान्स एकाडमी बागेश्वर द्वारा उत्तराखण्ड के हुनरबाज कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सुभारम्भ भाजपा नेता गौरव दास छात्र संघ अध्यक्ष आशीष कुमार संदीप कुमार भास्कर तिवारी कौशल उपाध्याय अखिलेश रावत ने संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए जिला नैनीताल पिथौरागढ़, अल्मोड़ा व चम्पावत से भी कलाकार यहा अपना अपना हुनर दिखाने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में बागेश्वर जिले के नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भाजपा नेता गौरव दास ने इस हुनरबाज कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बैक्वैट हाल व साउन्ड आदि की व्यवस्था की वही कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया द्वारा कार्यक्रम के आयोजन के लिए आर्थिक मदद प्रदान की गई कार्यक्रम में सफल प्रतिभागीयो के लिए पुरुस्कारों की व्यवस्था नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल व्यापार संघ अध्यक्ष कवि जोशी व आनन्दी एकाडमी के प्रबधक मनमोहन भाकुनी द्वारा करायी गयी। कार्यक्रम का सफल संचालन सक्षम डान्स एकाडमी के अध्यक्ष संजय थापा व सचिव जगदीश नारायण द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad