बागेश्वर: “नशा मुक्त अभियान “के तहत थाना कपकोट पुलिस द्वारा 303 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

नशा तस्करों के विरूद्ध जनपद पुलिस की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी

“नशा मुक्त अभियान “के तहत पुलिस अधीक्षक, बागेश्वर के निर्देशन में थाना कपकोट पुलिस द्वारा 303 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार किया।

पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर हिमांशु कुमार वर्मा द्वारा नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने/“नशा मुक्त भारत अभियान“ के अन्तर्गत संलिप्तो के धरपकड़ किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों/ए0एन0टी0एफ0/एस0ओ0जी0 टीम को निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक महोदय कपकोट/बागेश्वर शिवराज सिंह राणा के पर्यवेक्षण में थाना कपकोट पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.06.2023 को थाना कपकोट क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थो की चैकिंग के दौरान खाईबगड़ नया सरयूपुल के पास रोड पर एक युवक
1️⃣ रोहित गोस्वामी पुत्र रघु गोस्वामी उम्र 20 वर्ष, निवासी- ग्राम रामपुर पो0 गागरीगोल, थाना- बैजनाथ, जनपद- बागेश्वर को मोटर साइकिल अपाचे वाहन संख्या-UK04Z 7125 पर 303 ग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुए पाया गया मौके पर पुलिस द्वारा युवक को गिरफ्तार किया गया।

उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना कपकोट में मु0अ0 संख्या 21/2023 धारा 8/20/60 NDPS act पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम टीम का विवरण

  1. उ0नि0 विवेक चंद्र थाना कपकोट
    1-HC ना0पु0 प्रकाश शर्मा
    2-HC ना0पु0 जीवन गिरी

जनपद पुलिस का नशा तस्करों/नशे के विरुद्व यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

पुलिस कार्यालय
बागेश्वर