बागेश्वर:-नगर पालिका द्वारा व्यापारियों पर लगाए गए यूजर चार्ज पर युवा कांग्रेस की पीसी,29 दिसंबर को एक दिवसीय उपवास

ख़बर शेयर करें

जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर द्वाराबागेश्वर नगर पालिका के अंदर आने वाले व्यपारियो पर नगरपालिका बागेश्वर द्वारा यूजर चार्ज लगाया गया है जिसके विरोध में 29-12-2021 को एक दिवसीय उपवास व आंदोलन पर पत्रकार वार्ता के दौरान

कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर ने कहा कि
वैसे ही 2 लॉक डाउन लगने के बाद व्यापारियों की आर्थिक स्थिति अत्यधिक कमजोर हो चुकी है और सरकार द्वारा भी व्यापारियों कोई राहत नही दी गयी है। ऊपर से नगर पालिका बागेश्वर द्वारा यूजर चार्ज के नाम से एक और चार्ज व्यापारियों पर थोपा जा रहा है।


जिसका युवा कांग्रेस बागेश्वर व बागेश्वर के सभी व्यपारियों द्वारा कड़ा विरोध दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगरपालिका द्वारा लगाए गए यूजर चार्ज के विरोध में 1051 व्यापरियों ने हस्ताक्षर अभियान में अपनी सहमति देते हुए यूजर चार्ज लेने पर विरोध दर्ज किया है।
उन्होंने कहा कि अगर नगरपालिका जल्द आपातकाल बोर्ड बैठक बैठा कर जल्द इस यूजर चार्ज को वापस नही लेती है तो 29-12-2021 बुधवार को में स्वयं समस्त व्यापारी के समर्थन के साथ शासन व प्रशासन के खिलाफ 24 घंटे का उपवास में बैठूंगा।
जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन व प्रसाशन की होगी।

अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि हम लगातार व्यापारियों की लड़ाई लड़ रहे है ।
हम गांधी जी को भी मानते है और भगत सिंह जी को भी।
इसी क्रम में हम पहले उपवास कर के प्रशासन को जगाने का काम करेंगे अगर उसके बाद भी प्रशासन नही जगा तो फिर सभी व्यापारियों के साथ मिल कर उग्र जन आंदोलन करने के लिए भी वाध्य होंगे।

पत्रकार वार्ता में में कवि जोशी जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस बागेश्वर, अंकुर उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता,
रिजवान खान,उमेश मनराल,विशाल रावत,फिरोज खान,दर्शन जोशी, नितिन,निक्कू आदि मौजूद थे

Ad