बागेश्वर-युवा महोत्सव में लोकनृत्य, लोकगीत व शास्त्रीय नृत्य व एकल वाद्ययंत्र प्रतियोगिताओं की धूम

ख़बर शेयर करें

आर. पी. काण्डपाल

जनपद स्तरीय युवा महोत्सव कार्यक्रम आज ऐतिहासिक नुमाईश मैदान में सम्पन्न हुआ
कार्यक्रम मे लोकनृत्य, लोकगीत व शास्त्रीय नृत्य व एकल वाद्ययंत्र प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमे गरूड, कपकोट व बागेश्वर कि अलग अलग टीम ने प्रतिभाग किया।
इस बार का विवेकानंद युथ अवार्ड नवयुवक मंगल पोथिंग को दिया गया जिसने समाज को जागरूक करने के साथ साथ अपनी सभ्यता संस्कृति को बचाने के लिए निरंतर कार्य किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री चन्दन राम दास जी व मुख्य अतिथि सुरेश खेतवाल जी मौजूद रहे।

वहीं निर्णायक कि भूमिका मे सविता जोशी , राजेन्द्र प्रसाद , गोपाल बोरा , हेमा आर्या उपस्थित रहे।
लोकनृत्य मे कन्ट्रीवाईड पब्लिक बागेश्वर स्कूल प्रथम व सक्षम डांस अकादमी द्वितीय जवाहर नवोदय विध्यालय तृतीय स्थान पर रहा।

लोकगीत मे सक्षम डांस अकादमी प्रथम व कन्ट्रीवाईड पब्लिक स्कूल बागेश्वर द्वितीय राजीव नवोदित विध्यालय गरूड तृतीय रहा।

शास्त्री नृत्य मे – वन्दना शाही कपकोट से प्रथम रही व एकल वाद्ययंत्र मे जगदीश नारायण बांसुरी मे विवेक कुमार तबले मे प्रथम रहा। एकल शास्त्रिय गायन मे नेहा काण्डपाल प्रथम रही।
पुरस्कार वितरण नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल के कर कमलो से किया गया।
मंच संचालन दीप चन्द्र जोशी जी द्वारा किया गया।

Ad