बागेश्वर:प्रेस क्लब सभागार में बसंत पंचमी कार्यक्रम का आयोजन

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर प्रेस क्लब के तत्वाधान में हर साल की तरह इस बार भी प्रेस क्लब सभागार में बसंत पंचमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पत्रकार रमेश पांडे कृषक द्वारा देवी सरस्वती के चित्र के आगे दीप प्रज्ववलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गयी। क्लब के अध्यक्ष चन्दन सिंह परिहार, सचिव जगदीश उपाध्याय, उपाध्यक्ष हरीश नगरकोटी, वरिष्ठ पत्रकार घनश्याम जोशी, महीप पाण्डेय, शिक्षक जगदीश दफौटी, उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के प्रदेश संयुक्त सचिव सुरेश सिंह सोनियाल, दीप चंद्र भट्ट, मनोज कुमार आदि ने देवी सरस्वती के चित्र में पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उपस्थित जनों द्वारा बसंत पंचमी पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर समस्त उपस्थित जनों ने परंपरागत रूप से एक दूसरे को पीले रूमाल लगाए। कार्यक्रम के उपरांत प्रेस क्लब भवन के सामने परिसर में वृक्ष मित्र किशन सिंह मलड़ा जी द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न प्रजाति के पौधों का संयुक्त रूप से रोपण किया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad