उत्तराखंड:राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार बागेश्वर पहुंचने पर भाजपा पार्टी कार्यालय में भूपेश उपाध्याय का हुआ भव्य स्वागत

Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर : जैविक उत्पाद विकास के क्षेत्र में दर्जा राज्यमंत्री बनाए गए भूपेश उपाध्याय का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर में भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उनके पैतृक गांव भतोड़ा से एक भव्य रैली भी निकाली गई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।

रैली के उपरांत भाजपा कार्यालय में एक विशेष स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भोर्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया , जिला पंचायत प्रशासक बसंती देव, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया तथा बागेश्वर विधायक पार्वती दास भी उपस्थित रहे। रैली व समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम में पारंपरिक वाद्ययंत्रों और नारों के साथ उपाध्याय का स्वागत किया गया।इस अवसर पर मंत्री भूपेश उपाध्याय के द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। पार्टी से पूर्व पार्टी विरोधी जो भी कार्यक्रम हुए उसे पर खेद व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रमों को मिलजुल कर कार्यकरने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश को जैविक क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में जैविक खेती की अपार संभावनाएं हैं, जिन्हें सशक्त रूप से आगे बढ़ाया जाएगा।वहीं जिला पंचायत प्रशासक बसंती देव ने उपाध्याय के मंत्री बनने को बागेश्वर जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि जैविक खेती के क्षेत्र में जिले की बड़ी भूमिका होगी और इससे स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा।दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि भूपेश उपाध्याय के जैविक उत्पाद परिषद का दर्जा राज्यमंत्री बनने से जैविक खेती के प्रति निश्चित ही प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा। भूपेश उपाध्याय की सोच और दूरदर्शीता से ये संभव भी होगा। इस दौरान कपकोट विधायक सुरेश गड़िया,पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भोर्याल,उमा बिष्ट,गोबिंद दानू, विक्रम शाही, गोपाल राम टम्टा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad
Ad Ad