बिग ब्रेकिंग न्यूज- प्रदेश मेंआज रिकॉर्डतोड़ कोरोना केस, आज 3200 नये केस देखिए कहां कितने केस

ख़बर शेयर करें

देहरादून- उत्तराखंड में कोरोना केसों में लगातार इजाफा जारी है ,आज राज्य के सभी जनपदों में कोरोना के नये 3200 मामले सामने आए है।
जबकि राज्य में आज 3 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 363424 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 767 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 336353 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।शुक्रवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 3200 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई।जिनमें देहरादून जिले से 1030 ,हरिद्वार से 543 , नैनीताल जिले से 494, उधमसिंह नगर से 429 , पौडी से 131, टिहरी से 112, चंपावत से 46, पिथौरागढ़ से 58, अल्मोड़ा 165, बागेश्वर से 38, चमोली से 40 , रुद्रप्रयाग से 52, उत्तरकाशी से 62 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad