न्यू ईयर से पहले बड़ी कोरोना की टेंशन, आज राज्य में आए इतने मामले, देखिए अपने इलाके का हाल

ख़बर शेयर करें

।देहरादून- उत्तराखंड में कोरोना के मामले एक बार फिर चिंताजनक होने लगे हैं। राज्य के 8 जनपदों में आज कोरोना वायरस के नये मामले सामने आए है। वही आज एक कोरोना संक्रमित मरीज की भी मौत हुई है। राज्य में आज कोरोना के कुल 42 नए मामले सामने आए है। इसी के साथ राज्य में कोरोना का आंकड़ा 344766 पहुंच गया है। जबकि राज्य में आज 34 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए इस तरह अब तक 330920 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।शनिवार की सांय 6:00 बजे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 42 नए लोगों में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई। जिनमें देहरादून जिले से 21 ,हरिद्वार से 02 , नैनीताल जिले से 05, उधमसिंह नगर से 01 , पौडी से 01, टिहरी से 02, चंपावत से 0, पिथौरागढ़ से 09 , अल्मोड़ा 0 , बागेश्वर से 0, चमोली से 0, रुद्रप्रयाग से 0, उत्तरकाशी से 01 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं।राज्य में कोरोना से संक्रमित अब तक कुल 344766 मरीजों में से 330990 मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं , 6193 संक्रमित राज्य से बाहर जा चुके, हैं ,7416 संक्रमित की मौत हो चुकी है। राज्य में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव केस 237 है। इधर रिकवरी रेट 95.98 प्रतिशत पहुंच गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad