उत्तराखंड-(Big news) प्रदेश में मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 5 जनपदों में वर्षा और हिमपात की आशंका

ख़बर शेयर करें

अब प्रदेश में मौसम में बदलाव लगातार देखने को मिल रहा है हर गुजरते दिन के साथ ठंड भी बढ़ने लगी है। प्रदेश के पांच पहाड़ी जिलों में बुधवार और गुरुवार को हल्की बारिश एवं बर्फबारी की आशंका जताई गई है।मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि नौ और 10 नवंबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका है। वहीं मैदानी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह के समय जरूर हल्की धुंध बनी रह सकती है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad