बड़ी खबर:-बच्चे के जन्म के साथ ही अस्पताल में बच्चे को मिल जाएगा आधार कार्ड

ख़बर शेयर करें

नई दिल्ली- आधार कार्ड वर्तमान समय में इतना महत्वपूर्ण दस्तावेज है आप सभी जानते है, लिहाजा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यूआईडीएआई द्वारा अब नवजात शिशु को अस्पताल में ही आधार कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा, इसके लिए प्राधिकरण अस्पतालों को पंजीकरण की सुविधा भी देगा।प्राधिकरण के सीईओ सौरभ गर्ग ने बताया कि नवजात शिशु को आधार कार्ड देने के लिए जन्म रजिस्टर के साथ साझेदारी की कोशिश की जा रही है। उनके अनुसार देश में हर साल ढाई करोड़ बच्चों का जन्म होता है। जन्म के समय बच्चे की तस्वीर खींचकर उसे आधार कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा और 5 साल से कम उम्र के बच्चों का बायोमेट्रिक नहीं लिया जाता है। जबकि माता-पिता में किसी एक का बायोमेट्रिक आधार लिंक होता है और 5 साल बाद उन बच्चों का बायोमैट्रिक अपडेट किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad