देहरादून-(Big News) प्रदेश में RTE में इतने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों में मिलेगा एडमिशन

ख़बर शेयर करें

देहरादून– राज्य के 17065 बच्चों को शिक्षा अधिकार एक्ट (आरटीआई) के तहत विभिन्न प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए चुन लिया गया है। बता दे बच्चों का चयन समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय लाटरी के जरिए किया गया है। उधम सिंह नगर से सर्वाधिक 5274 बच्चे चयनित किए गए हैं। जबकि 4500 बच्चों का चयन राजधानी देहरादून से हुआ है।दरअसल 32330 सीटों के लिए इस बार 25325 बच्चों ने आवेदन किया था। कम आवेदन के चलते इस साल 17255 सीटें खाली रह गई। डीजी–शिक्षा बंशीधर तिवारी ने चयन के लिए ऑनलाइन लॉटरी की। साथ ही कुल आवेदनों में 2909 आवेदन विभिन्न कमियों के चलते निरस्त किए गए हैं।