उत्तराखंड-प्रदेश के गरीब व मेधावी छात्रों के लिए बड़ा अवसर, फीस की आर्थिक मदद के लिए आगामी 6 दिसंबर तक भेजे यह प्रमाण पत्र

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड- अगर आप मेधावी गरीब छात्र हैं आर्थिक कारणों से आप संस्थान की फीस नही जमा कर पा रहे हैं ऐसी स्थिति में आय प्रमाण पत्र संस्थान में प्रवेश के प्रपत्रों को 6 दिसम्बर तक राजभवन में जमा कर आर्थिक मदद पा सकते हैं । इस विषय का एक पत्र राजभवन से अनुसचिव द्वारा प्रेषित किया गया है ।पत्र में कहा गया है मेडिकल/ इंजीनियरिंग/ प्रबंधन /कला वाणिज्य विषय की कोई भी परीक्षा उत्तीर्ण की है और पारिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह आप फीस नहीं भर पा रहे हैं तो आपको 6 दिसम्बर 2021 तक अपने प्रमाण पत्रों सहित जिसमें संस्थान में एडमिशन और आय प्रमाण पत्र की स्व प्रमाणित अभिलेखों को राज्यपाल सचिवालय में जमा करने होंगे ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad