उत्तराखंड : कुमाऊं के इस नगर में चिप्स का खाली पैकेट लाओ 2 रुपये पाओ

ख़बर शेयर करें

खाली चिप्स के पैकेट, पानी की बोतल, कोल्डड्रिंक की कैन और टेट्रा पैक देने पर दो रुपये रिफंड मिलेगा। नगर निगम के बाहर कचरे की खरीद के लिए पहला केंद्र खोल दिया गया है। जल्द ही शहर के अन्य क्षेत्रों में स्टॉल लगाए जाएंगे।

हल्द्वानी नगर निगम के आगे स्वच्छ भारत मिशन के तहत्त सबका साथ स्वच्छ उत्तराखंड की थीम पर स्टॉल लगाया गया है। जिसमें खाली पैकेट, प्लास्टिक की बोतलें वापस करने पर उनके खाते 2 रुपए का भुगतान होगा।
देश का पहला दिजिदल डी आर एस
नगर निगम गेट पर लगे स्टॉल पर बैठा पन्नी कलेक्शन के लिए बैठा कर्मी।

में दो रुपये वापस किए जा रहे हैं। हालांकि पहला दिन होने के चलते ज्यादा लोगों ने स्टॉल में कचरा वापस नहीं किया।
स्टॉल का संचालन कर रहे अभिनव नेगी ने बताया कि राज्य के तीन शहरों में कचरे की खरीद के लिए स्टॉल शुरू किए जा रहे

हैं। इसमें हल्द्वानी भी शामिल है। बताया कि स्टॉल में रिसाइकल कचरा दिए जाने पर रिटर्न अर्न रिसाइकल का एक क्यूआर कोड लगाया जा रहा है।
क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद उपभोक्ताओं के खातों में दो रुपये पहुंच रहे हैं। नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि हैदराबाद की रिसाइकल कंपनी के साथ शासन के स्तर पर अनुबंध किया गया है। कचरे की खरीद होने पर सड़क पर फैलने वाले कूड़े का समाधान होगा। जल्द ही निगम क्षेत्र में जगह चिन्हित कर और स्टॉल खोले जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad