उत्तराखंड: महिला चौकी इंचार्ज से मारपीट के मामले में पुलिस का एक्शन, सिपाही पर मुकदमा दर्ज
महिला चौकी इंचार्ज से मारपीट के मामले में पुलिस का एक्शन, सिपाही पर मुकदमा दर्ज
एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने सीओ नैनीताल को सौंपी जांच की जिम्मेदारी
हल्द्वानी। महिला चौकी इंचार्ज के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला दरोगा की शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजूनाथ टीसी ने जांच की जिम्मेदारी सीओ नैनीताल को सौंपी है।
मामले में महिला दरोगा की शिकायत के बाद संबंधित सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, एसएसपी ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। अब सीओ नैनीताल मामले से जुड़े तथ्यों की जांच करेंगे। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS



