CBSE बोर्ड 10th रिजल्ट 2025 : 10वीं का रिज़ल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाज़ी


सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से सेकेंड्री (10वीं) कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आपको बता दें 12वीं के नतीजे भी आज ही घोषित किये जा चुके हैं। नतीजों की घोषणा होने के बाद अब स्टूडेंट्स CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, डिजिलॉकर के एप एवं पोर्टल results.digilocker.gov.in, UMANG एप या एसएमएस के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
इस बार 10th क्लास में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों की तुलना में बेहतर रहा है। जहां लड़कियों का पास प्रतिशत 95 वहीं लड़कों का 92.63 फीसदी रिजल्ट दर्ज किया गया है।
सीबीएसई बोर्ड 10th रिजल्ट उमंग वेबसाइट https://web.umang.gov.in/landing/ पर जाकर भी चेक किया जा सकता है।



