उत्तराखंड में जनगणना कार्य की रफ्तार से केंद्र संतुष्ट

ख़बर शेयर करें

देहरादून। भारत के महा रजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने उत्तराखंड में चल रहे जनगणना कार्य की प्रगति पर संतोष जताया है।

उन्होंने गुरुवार को देहरादून के देहराखास क्षेत्र में पहुंचकर घर-घर चल रही जनगणना प्रक्रिया का निरीक्षण किया और फील्ड स्टाफ से जानकारी ली।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार देश में जनगणना का कार्य डिजिटल माध्यम से किया जा रहा है। इससे आंकड़ों की गुणवत्ता बेहतर होगी और गलतियों को आसानी से सुधारा जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि इस बार लोगों को स्वगणना का विकल्प भी दिया गया है और बड़ी संख्या में लोग इसका उपयोग कर रहे हैं।
मृत्युंजय कुमार नारायण ने कहा कि डिजिटल जनगणना चुनौतीपूर्ण जरूर है…लेकिन इससे परिणाम जल्द आने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में कहीं से भी कानून व्यवस्था या तकनीकी समस्या की कोई बड़ी शिकायत नहीं मिली है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनगणना में लगे कर्मचारियों से बातचीत कर कार्य की जानकारी ली और लोगों को सूचनाओं की गोपनीयता के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने देहराखास में जनगणना निदेशालय के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम में कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad